चितरंजन कुमार प्रसाद रिपोर्टर कटघोरा कोरबा

(कोरबा)भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत कटघोरा क्षेत्र से सक्रिय कार्यकर्ता राजेन्द्र टंडन को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखा जा रहा है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई है। साथ ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के अनुमोदन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर यह दायित्व प्रदान किया गया है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे ने राजेन्द्र टंडन को जिला महामंत्री का पद सौंपते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राजेन्द्र टंडन अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में योगदान देंगे।

राजेन्द्र टंडन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सामाजिक कार्यों और पार्टी कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद राजेन्द्र टंडन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।