चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के बिलासपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरगांव चौक में उनका गर्मजोशी एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर सिख धर्म के प्रतीक किरपान भेंट कर उनका सम्मान किया गया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक देवेंद्र यादव, छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला, सुबोध हरितवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इमरान प्रतापगढ़ी का आत्मीय स्वागत किया। उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता तथा अल्पसंख्यक समाज के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

स्वागत कार्यक्रम पूरे उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं जयघोष के साथ इमरान प्रतापगढ़ी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण और यादगार बन गया।