भोलाशंकर रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा)माटी मूर्तिकार विकास समिति कोरबा के अध्यक्ष बिसाहू राम कुंम्भकार जी के तत्वाधान में पूरे कोरबा जिले के सभी मूर्तिकारों की एक आपातकालीन बैठक आहुट की गई ,जिसमें विशेष तौर पर "हिंदू नारायणी सेना" के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल एवं उनकी टीम के 2 पंडित जी और कुछ मुख्य पदाधिकारी करुणा निधि, श्याम सारथी, राम साहू ,तरुण मिश्रा, संदीप श्रीवास,भरत यादव, राजेश महंत आदि सदस्य बैठक में शामिल हुए,

इस बैठक में "हिंदू नारायणी सेना" को आमंत्रित करने का मुख्य कारण यह था कि "हिंदू नारायणी सेना" ने ही कोरबा कलेक्टर महोदय को मूर्तिकारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया था! क्योंकि मूर्तिकारों के द्वारा ही हिंदू धर्म के भगवान की प्रतिमा के स्वरूप में छेड़छाड़ की जाती है, जैसे कार्टून स्वरूप की प्रतिमा ,बाल स्वरूप की प्रतिमा,ए.आई स्वरूप की प्रतिमा, नाचते-गाते, डांस करते वाली प्रतिमा, प्लास्टर ऑफ पेरिस, पीओपी के द्वारा बनाई गई प्रतिमा ,जो धर्म के अपमान के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी नहीं होती है, पानी में नहीं घुलती है! और साथ ही धर्म के अपमान को ध्यान में रखते हुए

"हिंदू नारायणी सेना" ने कठोर कार्यवाही की मांग की थी, इस मीटिंग में मूर्तिकारों ने भगवान श्री गणेश के अलग-अलग स्वरूप में हो रहे निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई ,कई मूर्तिकारों के द्वारा भगवान श्री गणेश के स्वरूप जिसमें आसन ,सिर, पेट एवं अन्य कई प्रकार की खामियां भी पाई गई, जिस पर हिंदू नारायणी सेना ने गहरी नाराजगी एवं आपत्ति जताई, और विरोध किया! जिस पर सभी मूर्तिकारों ने हिंदू नारायणी सेना की बातों को माना और अपनी गलती स्वीकार की ,कोरबा शहर में लगभग 100 से अधिक बड़ी-बड़ी भगवान श्री गणेश की प्रतिमा में मूर्तिकारों के द्वारा तत्काल सुधार कार्य किया गया, साथ ही भविष्य में फिर कभी ऐसी गलती की पुनरावृत्ति नहीं होगी ऐसा "हिंदू नारायणी सेना" के समक्ष मूर्तिकारों के द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया! "हिंदू नारायणी सेना" एवं सभी मूर्तिकारों ने मीटिंग के बाद शहर में बन रहे जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का निरीक्षण भी किया, जिसमें "हिंदू नारायणी सेना" की टीम में पंडितों ने -महाराज ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा में हो रही त्रुटि एवं विसंगतियों को बताया, जिस पर पूरे कोरबा जिले के मूर्तिकारों ने 100 से अधिक बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं में तत्काल आवश्यक सुधार किया! "हिंदू नारायणी सेना" का मुख्य उद्देश्य है ,हिंदू धर्म की रक्षा करना हिंदू धर्म एवं संस्कृति को मजबूत करना और हिंदू धर्म के हो रहे अपमान को रोकना! साथ ही साथ हिंदू धर्म के धार्मिक आयोजनों में धार्मिक ग्रंथो, वेदों, शास्त्रों के अनुसार ही धार्मिक कार्यक्रम हो, सभी पूजा समितियां के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए! हिंदू धर्म के साथ छेड़छाड़ "हिंदू नारायणी सेना" किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेगी! समय-समय पर हिंदू नारायणी सेना ऐसा विरोध प्रदर्शन करती रहेगी, अगर आप लोगों को लगता है कि "हिंदू नारायणी सेना" हिंदू धर्म की रक्षा और हिंदू धर्म को मजबूत करने के लिए अच्छा कार्य कर रही है, तो आइए इस संगठन से जुड़िए और हिंदू धर्म को बल और शक्ति प्रदान करिए, साथ ही साथ "हिंदू नारायणी सेना" कोरबा शहर के सभी पूजा समिति से भी यह आग्रह और निवेदन करती है कि ज्यादा आधुनिक, मॉडर्न या कुछ नया बनवाने के चक्कर में भगवान के वास्तविक एवं विराट स्वरूप से छेड़छाड़ ना करवाए! हमारे धार्मिक ग्रंथो ,वेदों और शास्त्रों के अनुसार ही हमारे भगवान की वास्तविक एवं विराट स्वरूप वाली प्रतिमा ही बनवाए एवं खरीदे, साथ ही साथ पूरे कोरबा शहर वासियों को "हिंदू नारायणी सेना" आगामी गणेश पूजा की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती है