राकेश कुमार राठौर जिला ब्यूरो चीफ सक्ती

(सक्ती)प्रार्थी शिव प्रसाद चन्द्रा निवासी जमगहन थाना मालखरौदा एवं रजनीश चन्द्रा निवासी ग्राम धोबनीपाली चौकी फगुरम के द्वारा दिनांक 13.11.2026 को प्रथम सुचना पत्र दर्ज कराया गया कि दिनांक 12/11/2026 के दरमियानी रात्रि को आरोपी के द्वारा उनके हाईवा वाहन में लगे बैटरी कुल 04 नग को आरोपी के द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर चौकी फगुरम थाना डभरा मे अपराध कमांक 454/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. एवं अपराध कमांक 455/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा आरोपी के विरूध्द शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश पर आरोपी के पता तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एस.डी.ओ.पी. डभरा सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली एवं चौकी फगुरम स्टाफ के द्वारा दिनांक 13.11.2026 को मुखबीर सुचना मिलने पर आरोपी को दबिश देकर आरोपी को पकड़कर सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा दिनांक घटना समय को घटना कारित करना स्वीकार करने से तथा मेमोरेण्डम कथन लेने पर चोरी गये मशरूका 03 नग एक्साईड कंपनी का बैटरी एवं 01 एमेरान कंपनी का बैटरी कुल 04 नग कीमति 32,000 रू. हाईवा वाहन मे लगे बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग बिना नंबर का हीरो पैसन प्रो मोटर सायकल को आरोपी से जप्त कर आरोपी रोहित कुमार खुंटे पिता मनीराम खुंटे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ओड़ेकेरा थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अनवर अली, प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, प्रधान आरक्षक जीत कुमार जाटवर, आरक्षक अनिल रात्रे, आरक्षक दिनेश कुमार पटेल एवं आरक्षक अविनाश देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।