धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

(कोरबा)सौभाग्यवती भव: 2026 का चौथे साल शानदार आयोजन नवप्रभा सेवा समिति कोरबा छत्तीसगढ़ की अध्यक्षा कविता सोनी, उपाध्यक्ष रीना साहू , कोषाध्यक्ष राकेश सोनी, दीपान सोनी, मोनिका गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, गार्गी भारिया, सलमान जोहरा,हर्षिता साहू, दीपक साहू ,जयेश सोनी द्वारा 31 अक्टूबर शनिवार को होटल श्री गणेश इन टी.पी.नगर कोरबा में आयोजन करवाया

जिसमे अखंड सौभाग्य, अटूट विश्वास और समर्पण के पावन पर्व करवा चौथ के उपलक्ष्य पर सभी सौभाग्यवती महिलाओं ने पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उल्लास के साथ निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की मंगलकामना के बाद खुद की प्रतिभा को लाल पारंपरिक परिधान में रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रतियोगिता में 53 प्रतिभागियों ने बढ़ - चढ़कर भाग लिया। 

कार्यक्रम के प्रायोजक शिवाय हॉस्पिटल डाॅ यशा मित्तल,ओजोन नुरो सेंटर डाॅ प्रदीप त्रिपाठी, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलस बय हरि कृष्णा ग्रुप निकिता हौसला अग्रवाल, श्री शांति भाई स्वीट वंदना राजा शाह ।

कार्यक्रम मे निर्णायक नेहा चौधरी,संगीता पालीवाल अध्यक्ष अग्रवाल महिला मंडल दरी जमनीपाली, वंदना शाह सौभाग्यवती भव: 2025 , प्रिया पटेल मिसिस छत्तीसगढ़ फस्ट रनर - रप 2026 l

कार्यक्रम में कई तरह के आयोजन करवाएंगे जिसमें डुएट डांस में पहले स्थान में मंदीप कौर - ललिता सरज, दूसरे संतोषी सिंह - राशिद बेगम और तीसरे राधा चंद्रा - रंजना सिंह रहीं सोलो डांस में पहले मे संतोषी सिंह, दूसरे में नितु साहू और तीसरे में मंदीप कौर रहीं फिर सोलह श्रृंगार के साथ सौभाग्यवती भव : का चयन हुआ जिसमें पहले स्थान में राधा चंद्रा,दूसरे में रंजना सिंह,तीसरे में सीमा चेलकर , चौथी रंजीता कश्यप और पूरे कार्यक्रम में सबसे छोटी और नेचरल ब्यूटी रीआ साहू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप में आए पत्रकारों का गणेश शंकर विद्यार्थी जी की स्मिति एवं सरदार वल्लभभाई जी की जयंती के अवसर पर पत्रकार राष्ट्रीय एकता सम्मान भी करवाया गया।

आयोजक कविता सोनी ने बताया लगातार 6 सालो से ऐसे रंगारंग कार्यक्रम महिलाओं, बच्चों, दिव्यांग के साथ ही ट्रांसजेंडर के मनोबल को बढाने और नई विचारो के साथ आत्मनिर्भर होने के लिए मार्गदर्शन का काम करते रहे हैं क्योंकि जब सभी एक दूसरो से मिलते हे परिचत होते हैं तो स्वम के लिए नए दृष्टीकोण का विकास होता है ।