सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(बालोद)कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में मछली पालन विभाग के अंतर्गत मत्स्य पालक खिलुराम कोठारी को ई-रिक्शा की चाबी भेंट कर वाहन प्रदान किया गया। मछली पालन विभाग के तहत डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम गड़ईनडीह के मत्स्य पालक खिलू राम कोठारी को ’प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ अंतर्गत 03 व्हीलर (ई-रिक्शा) सह आइस-बाक्स हेतु सहायता प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इस इकाई की कुल लागत 03 लाख रुपये है, जिस पर शासन द्वारा 1.80 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। इस ई-वाहन के मिलने से हितग्राही को मछली परिवहन और व्यवसाय संचालन में बड़ी सुविधा मिलेगी।