23 मार्गों पर दल गठित, 4 अक्टूबर को नेहरू चौक से होगा वृहद अभियान का शुभारंभ 

चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) सूर्यवंशी समाज की सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले वृहद ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में प्रतिभा खोज, शिक्षा जागरूकता, सामाजिक एकता, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति सहित विभिन्न विषयों पर जनजागरण किया जाएगा।


कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जूना बिलासपुर एवं जरहाभाठा स्थित सूर्यवंशी भवन में अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के 245 गांवों तक पहुंचने के लिए 23 अलग-अलग मार्गों पर ग्रामीण भ्रमण दल गठित किए गए। प्रत्येक दल के लिए दल प्रभारी, वक्ता, मार्गदर्शक, चिंतक एवं विषय विशेषज्ञों का चयन कर उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं।


समिति द्वारा आगामी रविवार, 4 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे नेहरू चौक, बिलासपुर से वृहद ग्रामीण भ्रमण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यहां से विभिन्न भ्रमण दलों को अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाज के चिंतकों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।


नेहरू चौक से दल अलग-अलग मार्गों से मस्तूरी, सीपत एवं रतनपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों की ओर प्रस्थान करेंगे और निर्धारित मार्गों के माध्यम से कुल 245 गांवों तक पहुंचेंगे।


ग्रामीण भ्रमण के दौरान गांव-गांव में “शिक्षा की ज्योत” प्रज्वलित करने के साथ बच्चों एवं युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता, ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति तथा सामाजिक एकता और संगठन के महत्व पर संवाद किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।


बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने ग्रामीण भ्रमण की रूपरेखा, मार्ग निर्धारण, दलों की जिम्मेदारी तथा गांवों में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।


बैठक में पूर्व कमिश्नर एस . एल . रात्रे व करियरे नें कार्यक्रम के विस्तार से चर्चा कि वह भ्रमन के दौरान होने वाले गतिविधियां व विषय पर चर्चा किये बैठक में पूर्व जिला महासचिव साखन दर्वे , रामलाल सूर्यवंशी, जिला महासचिव मनीष सिंगर, श्याम कार्तिक, आशीष सूर्यवंशी, ओमप्रकाश सूर्यवंशी, भोलाराम रत्नाकर, पार्षद संगीता परिहार, पार्षद सूजी प्रधान, श्रीमती अंजलि सूर्यवंशी, बृजभूषण, सरवन, अनुज, वीरेंद्र सूर्यवंशी, शशिकांत लसार एवं महेश्वर सोनवानी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, अपने अपने विचार रखें,! उपस्थित रहे तथा उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में अपने विचार एवं सुझाव रखे।


बैठक एवं कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी विनोद बंजारे द्वारा किया गया। बैठक मैं विशेष रूप से अमित प्रधान सूर्यवंशी महेश्वर सोनवानी अजय परिहार, दुर्गेश परिहार, श्रवण कुमार ताम्रकार रामलाल सूर्यवंशी भोलाराम रत्नाकर, डॉ सुनील सूर्यवंशी परदेसी रात्रे सहित सामाजिक चिंतक में सभी 245 गांवों के लिए निर्धारित भ्रमण मार्ग, दल प्रभारी एवं क्षेत्रवार जिम्मेदारियों को अंतिम रूप देते हुए अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया गया।