देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा) दिव्या ज्योति इंस्टीट्यूट, कोरबा में छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम शाखा कोरबा एवं तेलुगु समिति, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर संस्था के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियां बांटना, उनके साथ अपनत्व का भाव प्रकट करना तथा समाज में समानता, संवेदनशीलता और सेवा भावना का संदेश देना था।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिठाइयां एवं उपहार प्रदान किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर उपस्थित सभी सदस्य भावुक एवं आनंदित हुए।

इस अवसर पर तेलुगु समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाने का भी पर्व है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों एवं विशेष बच्चों के साथ त्योहारों की खुशियां साझा करनी चाहिए।

संस्था के पदाधिकारियों ने इस सामाजिक पहल के लिए आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में आदिनारायण, एम चिन्ना, पी सतीश कुमार, डी.सुरेश सुधाकर, नरेश , जे.नारायण , के बी विष्णु,जीवन राव, तारकेश्वर राव,सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग परिवार एवं बच्चों के साथ शामिल हुये हैं।

आयोजक: छत्तीसगढ़ तेलुगु महा संघम-शाखा कोरबा

तेलुगु समिति, कोरबा

संदेश: आइए, इस दीपावली हर चेहरे पर मुस्कान और हर जीवन में खुशियों का दीप जलाएं।