चार निजी संस्थानों द्वारा विभिन्न पदों पर की जाएगी भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ हो सकते हैं शामिल

कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

     (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही)जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही द्वारा आगामी 20 नवंबर शुक्रवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। यह रोजगार मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। मेले में चार निजी संस्थानों द्वारा विभिन्न श्रेणियों के कुल 116 पदों पर भर्ती की जाएगी।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम, पेंड्रा रोड द्वारा बीमा सखी के 25 एवं इंश्योरेंस एडवाइजर के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। कैरियर जोन एजुकेशन सोसायटी, महाराणा प्रताप चौक बिलासपुर द्वारा इलेक्ट्रिशियन इंस्ट्रक्टर, कोपा इंस्ट्रक्टर एवं फिटर इंस्ट्रक्टर के 2-2 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, गौरेला द्वारा फील्ड ऑफिसर के 30 पदों तथा श्रमिन टेलेंट प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

     रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण सहित निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा गया है। रोजगार मेले के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही अथवा श्री तीर्थराम मरकाम के मोबाइल नंबर 9754094200, श्री सुरेश बेहरा के मोबाइल नंबर 7389504991 एवं निर्मल कांछी के मोबाइल नंबर 9926354144 पर संपर्क किया जा सकता है।