ASP के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित, पुलिस आउटपोस्ट खोलने के निर्देश; पुराने सुरागों के साथ तकनीकी साक्ष्यों की भी होगी पड़ताल
अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज
(जांजगीर-चांपा) मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित कुमार भंडारी हत्याकांड की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। लगातार जांच के बावजूद पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच सके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने अब जांच का जिम्मा विशेष जांच टीम (SIT) को सौंपा है। ASP डॉ. यूलैण्डन यार्क के नेतृत्व में गठित SIT अब गांव में रहकर हत्याकांड की नए सिरे से जांच करेगी।
पुलिस ने कोसा गांव में पुलिस आउटपोस्ट खोलने के निर्देश भी दिए हैं। इससे पुलिस टीम को गांव में लगातार मौजूद रहकर संदिग्धों और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी।
27 जून को घर से निकला था अमित, 29 जून को मिला शव
पुलिस के मुताबिक ग्राम कोसा निवासी अमित कुमार भंडारी 27 जून को घर से बिना बताए निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। दो दिन बाद 29 जून को उसका शव गांव के एक तालाब के किनारे बरामद हुआ।
सूचना मिलने पर मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा व मर्ग कार्रवाई की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
एसपी ने घटनास्थल पहुंचकर ली जांच की जानकारी
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने 3 सितंबर को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों का जायजा लेने के साथ अब तक की गई जांच और सामने आए सुरागों की जानकारी अधिकारियों से ली। इसके बाद मामले की दोबारा गहन समीक्षा करते हुए SIT गठित करने के निर्देश दिए गए।
ASP के नेतृत्व में SIT में ये अधिकारी शामिल
हत्याकांड की जांच के लिए गठित विशेष टीम का नेतृत्व ASP डॉ. यूलैण्डन यार्क करेंगे। टीम में SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, मुलमुला थाना प्रभारी टीआई शिवानंद सिंह, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, राजकुमार चन्द्रा तथा आरक्षक प्रदीप दुबे, शहबाई अहमद, रामगोपाल भारती और ओमप्रकाश डहरिया को शामिल किया गया है।
गांव में रहकर खंगाले जाएंगे पुराने और नए सुराग
SIT अब कोसा गांव में रहकर जांच को आगे बढ़ाएगी। पुलिस स्थानीय लोगों से संपर्क कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाएगी। संदिग्धों से दोबारा पूछताछ की जाएगी और अब तक सामने आए सभी तथ्यों की नए सिरे से समीक्षा होगी।
पुलिस जरूरत पड़ने पर घटनाक्रम का री-क्रिएशन भी करा सकती है। इसके अलावा तकनीकी साक्ष्य, घटनास्थल की परिस्थितियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ से सामने आने वाली जानकारियों को आपस में जोड़कर हत्या की कड़ियों को तलाशा जाएगा।
वेश बदलकर भी जानकारी जुटा सकती है पुलिस
जांच को प्रभावी बनाने के लिए टीम स्थानीय स्तर पर अलग-अलग तरीकों से जानकारी जुटाएगी। जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी वेश बदलकर भी लोगों से पूछताछ कर सकते हैं, ताकि घटना से संबंधित ऐसी जानकारी सामने आ सके जो सामान्य पूछताछ में सामने नहीं आ पाती।
युवती के घर के बाहर बैठा था पुलिस डॉग, इस एंगल की भी जांच
हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस डॉग से मिले एक सुराग को भी SIT अब दोबारा जांचेगी। बताया गया है कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस डॉग एक युवती के घर के बाहर जाकर बैठ गया था। अब SIT इस पहलू को भी गंभीरता से खंगालेगी और यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि उस स्थान का घटना से कोई संबंध था या नहीं।
आरोपियों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती
करीब दो माह से अनसुलझे इस हत्याकांड में अब SIT के गठन से पुलिस को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। पुलिस का फोकस हत्या की वजह, घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने पर रहेगा। गांव में पुलिस आउटपोस्ट शुरू होने के बाद जांच टीम को स्थानीय स्तर पर लगातार जानकारी जुटाने में भी मदद मिलने की संभावना है।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अब ASP के नेतृत्व में SIT गठित कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द हत्याकांड की कड़ियां जोड़कर घटना का खुलासा किया जाए और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।