डेटा आधारित कार्ययोजना और विभागीय संकेतकों में सुधार कर शत-प्रतिशत संतृप्ति हासिल करने पर जोर
कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम
(गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत गौरेला विकासखंड में विकासात्मक गतिविधियों को गति देने तथा विभिन्न विभागीय संकेतकों में अपेक्षित सुधार लाने के उद्देश्य से 'नीति तारा' टूलकिट पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला पंचायत के नर्मदा सभा कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में नीति आयोग के डेवलपमेंट पार्टनर एडसिल नई दिल्ली की टीम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को टूलकिट के प्रभावी उपयोग एवं डेटा आधारित कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
प्रशिक्षण में नई दिल्ली से आए विषय विशेषज्ञ अभिषेक पांडे एवं मनीष श्रीवास्तव ने नीति तारा टूलकिट की उपयोगिता, विभिन्न विकास संकेतकों की निगरानी, आंकड़ों के विश्लेषण तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सटीक आंकड़ों के आधार पर योजनाओं की प्रगति का आकलन कर कम उपलब्धि वाले संकेतकों की पहचान की जा सकती है। इसके अनुरूप प्रभावी कार्ययोजना बनाकर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जा सकता है।
प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, बुनियादी अधोसंरचना एवं अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में विभागीय समन्वय से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, नियमित प्रगति समीक्षा तथा सभी निर्धारित संकेतकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति हासिल करने के लिए अधिकारियों की तकनीकी एवं प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने पर बल दिया गया।
उल्लेखनीय है कि आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़े विकास संकेतकों में तेजी से सुधार लाकर समावेशी एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है। NITI TARA टूलकिट के माध्यम से डेटा आधारित निगरानी एवं योजनाबद्ध क्रियान्वयन से गौरेला विकासखंड में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से आम नागरिकों तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।