राजकमल अग्रवाल जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़-बिलाईगढ़

 (सारंगढ़-बिलाईगढ़)कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे द्वारा यातायात विभाग को दिए निर्देश के पालन में गुरुवार को यातायात सेल सारंगढ़ द्वारा शहर के भारत माता चौक से सूरज होटल, मित्तल मेडिकल और मेन रोड किनारे अव्यवस्थित खड़े किये वाहनों नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर ऑनलाइन मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई

जिसमें 122/177 में 34 प्रकरण 10200 ₹, 115/190 में 02 प्रकरण 4000 ₹, 56/192 में 01 प्रकरण 2000 ₹, 146/196 में 01 प्रकरण 2000 ₹ कुल 38 प्रकरण में 18200 ₹ की चालानी कार्यवाही की गई। इस कार्य में यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक जितेन्द्र चन्द्रा, उप निरीक्षक समेलाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक मुकेश साहू, आरक्षक अक्षय रात्रे और सनसाई तिग्गा आदि शामिल थे।