चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर)राजनांदगांव जिले में आयोजित "छुरिया मोर कुटुंब" कार्यक्रम एवं नवीन विद्यालय उन्नयन अभियान के दौरान प्रेस रिपोर्टर क्लब छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए "छत्तीसगढ़ राज्य गौरव सम्मान" से सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय सोनी ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों के उन्नयन और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं तथा ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।