बेघर और बेसहारा लोगों की परिस्थितियां देख भावुक हुए मिशन के सदस्य, कंबल के साथ भूखे व्यक्ति को भोजन सामग्री भी कराई उपलब्ध
देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा
(कोरबा)बालको संयंत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतकालीन कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के प्रथम चरण में मिशन के सदस्यों ने रात्रि के समय कोरबा रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूमकर खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले बेघर, बेसहारा, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
कंबल वितरण के दौरान कई ऐसे दृश्य सामने आए, जिन्होंने मिशन के सदस्यों को भीतर तक भावुक कर दिया। शहर के विभिन्न स्थानों पर कई लोग ऐसे मिले, जिनके पास न तो शरीर ढकने के लिए पर्याप्त कपड़े थे और न ही बिछाने के लिए कोई बिस्तर। कोई सिर्फ एक चादर, तो कोई बोरी या प्लास्टिक के सहारे खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर था।
इस दौरान एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति फर्श पर लेटा हुआ मिला। उसके शरीर पर पहने हुए कपड़े भी बुरी तरह फटे हुए थे। जब सदस्यों ने उसे कंबल ओढ़ाया, तो वह अचानक डर गया और वहां से जाने की बात कहने लगा। उसे लगा कि शायद सदस्य उसे वहां से हटाने आए हैं। काफी प्यार और समझाइश के बाद जब उसे विश्वास हुआ कि सदस्य उसकी मदद करने आए हैं, तब वह शांत हुआ। यह दृश्य सभी के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था।
इसी तरह रेलवे स्टेशन के सामने एक दिव्यांग व्यक्ति बेहद पुराने और फटे हुए कंबल में सोता मिला। बातचीत के दौरान पता चला कि उसने भोजन भी नहीं किया है। यह जानकर सदस्यों ने तत्काल उसके लिए नया कंबल देने के साथ नजदीकी दुकान से बिस्किट एवं मिक्सचर की व्यवस्था की। भोजन सामग्री पाकर उसने सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की।
किसी जरूरतमंद को ठंड से बचाने के लिए दिया गया एक कंबल सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि उसके प्रति हमारी संवेदना और अपनत्व का एहसास है। किसी के जीवन में थोड़ी गर्माहट और किसी भूखे चेहरे पर मुस्कान लाना ही मानव सेवा की असली सार्थकता है।
मानव सेवा मिशन का प्रयास है कि सर्दी के इस मौसम में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके और कोई भी असहाय व्यक्ति मदद से वंचित न रहे।
इस सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, सत्यम सोनी, दिनेश पृथ्वीकर, क्रांति सोनी, पीतमलाल सोमनकर, रामसहाय पटेल, रघुराज सिंह, नारायण चन्द्रा एवं राकेश तलवार उपस्थित रहे।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।