अमर भारद्वाज सह-स्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज़

(जांजगीर-चांपा)  प्रार्थी रामकिशन साहू पिता स्व राजेन्द्र साहू उम्र 31 साल निवासी कसडोल थाना कसडोल जिला बलौदाबाजर का दिनांक 25.11.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि साहू बस क्रमांक CG 08 M 7555 में 12 साल से कन्डेक्ट्री का काम कर रहा हूं आज दिनांक 25.11.2026 को रायपुर से लवन ससहा भुईगाव होते हुये शिवरीनारायण की तरफ आ रहे थे शाम करीब 06.15 बजे देवरी मोड के पास पहुंचे थे तभी 02 व्यक्ति देवरी मोड के पास बस को रोकवाया और बस में चढ़ा और मेरे द्वारा कहा जाना है पुछने पर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ में पहने चुडा से मुंह में मारपीट करने लगा तथा जो यात्रियों से 200-300 रूपये कियारा लिया था उस पैसे को मैं हाथ में रखा था उसे भी डराकर लुट लिये मारपीट करते देख मेरा हेल्पर सनी साहू छुडाया उसे भी मारपीट किये है मारपीट से मुझे मुह से होठ से खुन निकलने मे तथा पीठ में चोट लगा है। उक्त व्यक्ति मेरे साथ रास्ते मे बस को रोक कर मारपीट कर लुट किये है कि प्रार्थी के लिखीत आवेदन पर अपराध सदर धारा पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया 

⏩  मामले मे त्वरित विवेचना तस्दीक करते हुए चंद मिनटो मे आरोपी एवं स्वप्निल यादव पिता सुधीर यादव उम्र 22 वर्ष साकिन सुकुलपारा खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0) एवं 01 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने मेमोरण्डम बताये की दिनांक 25.11.2026 को सायं 06.00 बजे ग्राम खरौद देवरी मोड के पास खडे थे जहां पामगढ़ की ओर से आ रही एक नीले रंग के साहू बस सर्विस को रूकवाये और उसी बस मे चढ़े तब बस कण्डक्टर के द्वारा बोला कि कहां जाओगे तब हम दोनो ने बस को खरौद ले जाने के लिये बोले तो कण्डक्टर बोला कि बस शिवरीनारायण जा रही है खरौद नही जायेगा जिसके बाद हम दोनो बस कण्डक्टर को मां, बहन की गाली गलौच कर स्वप्नील हाथ मुक्का से एवं रूपेश अपने हाथ मे पहने चुड़ा से उसके चहरे को मारे बीच बचाव करने जब उसके साथी आये तो उसे भी हाथ मुक्के से मारपीट किये मारपीट कर बस को रोकवाकर बस कण्डेक्टर के हाथ मे रखे 450 रूपये को लुटकर नीचे उतर गये बताया जो आरोपी स्वप्नील के पेश करने पर लूटे गये नगदी रकम 300 रूपये एवं विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक के पेश करने पर घटना मे प्रयुक्त स्टील का चुड़ा एवं नगदी रकम 150 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है मामले मे आरोपी स्वप्निल यादव पिता सुधीर यादव उम्र 22 वर्ष साकिन सुकुलपारा खरौद एवं विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक के विरूद्ध अपराध सदर धारा का घटित करना सबुत पाये जाने से विधिवत दिनांक 25.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे दिनांक 26.11.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम - स्वप्निल यादव पिता सुधीर यादव उम्र 22 वर्ष साकिन सुकुलपारा खरौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा (छ0ग0) एवं 01 विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक

⏩   उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक के.पी. सिंह थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रशि. उप निरी गोपी सिंह, एम पुष्पा, स.उ.नि. संतोष बंजारे, आर, टुकेश्वर डडसेना, रामकुमार, राजेश कौशिक, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का योगदान रहा।*