DEO रजनीश तिवारी ने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई, शोकाज नोटिस के निर्देश

कृष्णा पाण्डेय जिला ब्यूरो चीफ जीपीएम 

(गौरेला- पेंड्रा- मरवाही)जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा आज उल्लास साक्षरता समीक्षा बैठक के बाद मिडिल स्कूल सधवानी का औचक निरीक्षण किया गया जहां पर एक भी बच्चा स्कूल में उपस्थित नहीं मिला

  इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नाराज़गी जताते हुए प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई और शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देशदिए


    इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा हाई स्कूल सधवानी का औचक निरीक्षण किया गया 

  जहाँ पर बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया

  साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

  जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पाठ्यपुस्तकों की बुक स्कैनिंग की जानकारी ली और समय पर बच्चों को किताबें वितरित करने के निर्देश दिए।