धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

(कोरबा)छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रतीक प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, जिला कोरबा के तत्वावधान में दीपका स्थित मातृछाया परिसर में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सेनानियों ने भाग लेकर आयोजन को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि स्वागत, प्रचार-प्रसार, मंच संचालन, अनुशासन, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा सहित विभिन्न समितियों के गठन पर सहमति बनी तथा प्रत्येक समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के लिए कार्ययोजना भी तय की गई।


बैठक में सुरेंद्र राठौर, सुरजीत सोनी, जैनेन्द्र कुर्रे, सुरेश पटेल, ओम केवट, लाला साहू, राजा राठौर, उमेश चंद्रा, दिनेश मार्क, राकेश यादव, अमरजीत सिंह मनहर, व्यासदेव सारथी, ललित मंडल, राकेश सूर्यवंशी, देवनाथ सिंह, रंजन उरांव, लक्ष्मण कश्यप, प्रेम कुमार, प्रतीक कुमार, सूर्यभान वर्मा, रविका कुमार, गिरीश कुमार, लक्ष्मण धोबी, जयप्रकाश पटेल, प्रेरणा, गीता केवट, रीना शुक्ला, गायत्री मार्क, शशिकला गद्देवाल, रमेश्वरी, सरस्वती सांवरे, नीरज बाई सांवरे, माथुरा दास, शोभा साहू, नीरज बाई, शशिकला वर्मा, योगेश साहू, कुसुम बेला भारद्वाज एवं प्रेम दासी कंवर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 30 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, सामाजिक समरसता और एकता का भव्य प्रतीक बनाया जाएगा। सभी ने तन, मन और धन से सहयोग कर इस महोत्सव को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।