(कोरबा)नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने सर्वप्रथम भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा अर्पित की, इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया।
ध्वजारोहण के पश्चात जैसे ही “जन गण मन अधिनायक जय हे…” की स्वर लहरियां दशहरा मैदान में गूंजीं, उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान में अपनी आवाज मिलाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना प्रकट की। पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। इस अवसर पर नगरवासियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
बांकी मोंगरा-गजरा स्थित दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। खचाखच भरे मैदान में नगर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा मैदान राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हर प्रस्तुति के बाद दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता रहा।
आत्मानंद स्कूल मोंगरा प्रथम, विनायक पब्लिक स्कूल द्वितीय
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मूल्यांकन के बाद शासकीय पीएम श्री आत्मानंद स्कूल मोंगरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विनायक पब्लिक स्कूल बांकी को द्वितीय तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कन्या बांकी साइट को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने विजेता विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान कर उनकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना की।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पालिका कर्मचारी भी हुए सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर पालिका परिषद में अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ नगरहित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में नगर पालिका की सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो, पूर्व भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा नगर पालिका के पार्षदगण, उदय शर्मा, सतीश झा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालिका कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस का यह समारोह महज ध्वजारोहण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रगान, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान और पालिका कर्मचारियों के उत्साहवर्धन ने आयोजन को विशेष बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना दिखाई दी। दशहरा मैदान में उमड़ी भीड़ और विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांकी मोंगरा के स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।