(कोरबा-गेवरा)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में देशभर में आयोजित ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान के अंतर्गत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई एसईसीएल बिलासपुर द्वारा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के बल सदस्यों की संयुक्त सहभागिता से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ सीआईएसएफ परेड ग्राउंड, गेवरा से हुआ, जिसे उप कमांडेंट प्रवेश पाण्डेय एवं सहायक कमांडेंट सुमन सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली बिंझरा स्कूल, विजय नगर एवं ढुरेना मार्ग से होते हुए पुनः परेड ग्राउंड गेवरा पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप कमांडेंट प्रवेश पाण्डेय ने कहा कि “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा मिलती है।
वहीं सहायक कमांडेंट सुमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देकर हम न केवल अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने सभी बल सदस्यों एवं नागरिकों से नियमित रूप से साइकिल चलाने का आह्वान किया।
रैली के दौरान बल सदस्यों में जोश, अनुशासन एवं ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने मार्ग में पड़ने वाले गांवों एवं बस्तियों में स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें नियमित व्यायाम, साइकिल चलाने के लाभ, स्वस्थ जीवनशैली तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बल सदस्यों ने लोगों को दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को अपनाने एवं फिट इंडिया अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सकारात्मक सहभागिता व्यक्त की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नियमित व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बनाना तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करना रहा।
सीआईएसएफ इकाई एसईसीएल बिलासपुर द्वारा आयोजित यह आयोजन ‘फिट इंडिया’ अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुई। कार्यक्रम ने स्वस्थ भारत, फिट भारत एवं स्वच्छ पर्यावरण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रसारित किया।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।