भोलाशंकर रिपोर्टर कुसमुंडा कोरबा

(कोरबा-कुसमुंडा)गेवरा बस्ती स्थित हनुमान मंदिर महिला मंडल द्वारा 19 अगस्त दिन बुधवार को सावन महोत्सव का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुंडा के सामुदायिक भवन में किया गया। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमान मंदिर के महाराज , महराजिन, एवं कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि-- संतोष राठौर, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमलता शर्मा मंच पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ।

मंच संचालन कर्ता-- वर्षा सोनी द्वारा अतिथियों का परिचय एवं स्वागत कराया गया 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- संतोष राठौर ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और आत्मविश्वास समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।

मंदिर के पुजारी महाराज ने कहा कि-सावन उत्सव के माध्यम से महिला मंडल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी एकता, सौहाद्र, और उत्साह बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हेमलता शर्मा ने कहा कि--सावन का पवित्र महीना केवल उत्साह और उमंग का नहीं है बल्कि यह भगवान शिव की आराधना, आत्मिक शांति और भारतीय सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर है। 

मुख्य अतिथि संतोष राठौर के द्वारा 2000 एवं हेमलता शर्मा के द्वारा 1000 रुपए की सहयोग राशि महिला मंडली को प्रदान की गयी। हनुमान मन्दिर महिला मंडल की ओर से उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया। 


सभी महिलाएं गुलाबी साड़ियां और हरी चूड़ियां पहन कर कार्यक्रम में शिरकत की, कार्यक्रम का शुभारंभ-निक्की, भूमिका जयसवाल के द्वारा गणेश वंदना के साथ की गई 

इसके बाद कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया जिसमें--सत्यम शिवम सुंदरम,----झूम झूम झूम झूम नाच मयूरी---, मोर बर ले देना राजा लाली लुगरा---, हमर पारा तुहर पारा ---, पतझड़ सावन बसंत बहार---, बुलेट में जीजा जी आइस ---, छम्मक छल्लो--, "Ramp walk "साथ ही सावन की गीतों और मनोरंजन गतिविधियों का आनंद लिया तथा पूरे उत्साह के साथ महोत्सव को यादगार बना दिया। 

कार्यक्रम में आयोजित सावन क्वीन 2026 प्रतियोगिता में निर्मला जायसवाल ने खिताब अपने नाम किया , जिन्हें महिला मंडली द्वारा सिर पर मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया,

इस सावन महोत्सव को सफल बनाने में- आरती जयसवाल, सुधा चौबे, संगीता वर्मा, खगेश्वरी चंद्रा, भूमोती जंघेला, राखी गुप्ता, चमेली राठौर, प्रीति सोनी, नंदिनी जायसवाल, मंदाकिनी राठौर, प्रेमलता राठौर, कृष्णा , श्यामा,निरुपमा कश्यप, मंजू राठौर, सिद्धि, शोभा, रुक्मणी, मनीषा, उर्मिला, सुमन, मीना तिवारी, संतोषी, रजनी,दिव्या, करिश्मा ----सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा,

इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन वर्षा सोनी कर रही थी, अंत में संगीता वर्मा द्वारा सबका आभार प्रकट किया गया।