(कोरबा) मुकुटधर साहित्य समिति द्वारा पं. मुकुटधर पांडेय साहित्य भवन, कोरबा में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भवन में विराजमान माँ शारदे की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों के स्वागत के उपरांत उनका उद्बोधन व आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को मुकुटधर साहित्य समिति द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सादर सम्मानित किया गया।
इस गरिमामयी मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपदीय वरिष्ठ नागरिक संघ के संस्थापक, साहित्य प्रेमी एवं समाजसेवी के. वाय. आर. नायडू उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षिका रमा नायडू मंच पर आसीन रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार यूनुस दानियालपुरी ने की। मंच पर अतिथियों के साथ समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सलाहकार दीप दुर्गवी, जनपदीय वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष जी. डी. महंत व संस्थापक सदस्य धर्मेन्द्र सिंह यादव भी विराजमान रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रमा नायडू एवं उनकी टीम के द्वारा 235 पुस्तकों का दान साहित्य भवन के पुस्तकालय में रखने हेतु किया गया । इसी कड़ी में वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार गेंदलाल शुक्ल की ओर से भी साहित्य भवन के पुस्तकालय हेतु 50 से भी अधिक साहित्यिक, आध्यात्मिक एवं धार्मिक पुस्तकें दान स्वरूप भेंट की गईं। इससे साहित्य भवन का पुस्तकालय समृद्ध हुआ है।
पूरा कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र का सफल संचालन समिति के सचिव डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा ने किया। इसके बाद दूसरे सत्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित रचनाकारों द्वारा पावस ऋतु के पावन अवसर पर अपनी मनमोहक रचनाओं का पाठ किया गया। इस दूसरे सत्र का संचालन मनीष 'मुसाफिर' एवं धरम साहू ने मिलकर किया।
काव्य पाठ करने वाले कवियों में यूनुस दानियालपुरी, दीप दुर्गवी, दिलीप अग्रवाल, डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, बलराम राठौर, पूरन चन्द पटेल, शनि प्रधान, संतोष मिरी, मनीष 'मुसाफ़िर', सुधा दुबे, स्मिता देशपांडे, लछन चन्द्रा, दीपक सिंह ठाकुर, अंजना सिंह, यामिनी गिरिधर, रश्मि श्रीवास, धरम साहू, घनश्याम श्रीवास, संतोष चौहान, सरस्वती श्रीवास और अर्चना साहू आदि शामिल रहे। जनपदीय वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्यों में नागेश चन्द्र गौरहा, अजय पांडेय, पी. के. शर्मा, आर. एस. श्रीवास भी उपस्थित रहे ।इसी कार्यक्रम के दौरान समिति का विस्तार करते हुए कार्यकारी सदस्य संतोष मिरी को मुकुट्धर साहित्य समिति का अतिरिक्त सहसचिव घोषित किया गया। अब वे जगदीश श्रीवास के साथ संयुक्त रूप से सहसचिव का कार्यभार संभालेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और रचनाकारों के प्रति आभार ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष श्री बलराम राठौर द्वारा किया गया।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।