देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा) भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी के अनुमोदन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर घोषित नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इस क्रम में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मोदी लाल को जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


नई कार्यकारिणी में प्रदीप सिंह को जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि अविनाश दुबे एवं नीरज ठाकुर को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सदस्य के रूप में आशा ठाकुर, शारदा यादव, प्रफुल्ल यादव, रामलाल साहू, सुखदीप सिंह, किशोर शर्मा, मोदी लाल, मनोज राठौर, शुभम गोस्वामी तथा अखिल सिंह को शामिल किया गया है।


भाजपा संगठन द्वारा सोशल मीडिया को जनसंपर्क और जनजागरूकता का सशक्त माध्यम मानते हुए इस टीम का गठन किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि सभी पदाधिकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकार की योजनाओं, संगठन की गतिविधियों और पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


मोदी लाल की नियुक्ति से उनके समर्थकों और क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा संगठन को डिजिटल क्षेत्र में और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।


भाजपा संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की पहुंच को और व्यापक बनाएंगे तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करेंगे।