सदानंद कुमार प्रउहा सह-संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(लखनऊ) विगत वर्ष इंदिरानगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा 5,000 से अधिक जरूरतमंद लोगों को उपयोगी वस्त्र एवं कंबल वितरित किए गए थे। इस सराहनीय सामाजिक कार्य से राजधानी में उनकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ी। इसी क्रम में उनके जन्मदिन पर विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों एवं साथियों ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

विश्व हिंदू महासंघ के क्षेत्रीय गौ रक्षा अध्यक्ष हनुमान प्रसाद त्रिपाठी ने साथियों संग शुक्ला चौराहा, जानकीपुरम विस्तार स्थित अपने आवास पर समारोह आयोजित किया। वहीं अखंड हिंदू वाहिनी के प्रदेश सचिव राजू द्विवेदी ने प्रभात चौराहा, जानकीपुरम स्थित सिल्वर वेस्ट रेस्टोरेंट में जन्मदिन समारोह मनाया। इस दौरान राजू द्विवेदी ने आकाश अग्रवाल को भगवान श्रीराम का पटका पहनाकर स्वागत किया। केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।

इंदिरानगर कार्यालय पर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के वरिष्ठ सचिव सुनील रावत, सचिव शरद मेहरोत्रा, उप सचिव आशुतोष अवधवाल, सुगमऊ इकाई अध्यक्ष यशपाल सिंह थापा एवं वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश वार्ष्णेय ने मिलकर जन्मदिन मनाया।

इसके अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत, मुंशी पुलिया इकाई अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, हरिहर नगर इकाई अध्यक्ष पंकज नेगी, मुंशी पुलिया उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, ट्रांस गोमती अध्यक्ष शीलू जायसवाल, झांसी जिला अध्यक्ष अंकित सोनी पंचवटी, दुबग्गा इकाई अध्यक्ष के.के. सोनी, फैजुल्लागंज इकाई अध्यक्ष नीरज मिश्रा, इंदिरानगर प्रचार मंत्री एवं समाजसेवी अजित अग्रवाल तथा अखिल भारतीय वैश्विकता परिषद के प्रमोद अग्रवाल ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि आकाश अग्रवाल व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। हिंदू संगठनों द्वारा दिया गया यह सम्मान आपसी सौहार्द एवं आत्मीय संबंधों का प्रतीक है।