चितरंजन कुमार प्रसाद रिपोर्टर कटघोरा कोरबा

(कोरबा)भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत कटघोरा क्षेत्र से सक्रिय कार्यकर्ता टीकमपाल को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से की गई है। साथ ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के अनुमोदन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर यह दायित्व प्रदान किया गया है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे ने टीकमपाल को जिला उपाध्यक्ष का पद सौंपते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि टीकमपाल अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

टीकमपाल वर्तमान में कटघोरा के वार्ड क्रमांक 3 के उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद टीकमपाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।