(कोरबा)छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के तत्वाधान एवं मुकुटधर साहित्य समिति, जिला कोरबा के सहयोग से पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में जिला स्तरीय सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने माँ शारदे की सुमधुर वंदना प्रस्तुत की, वहीं संतोषी महंत "श्रद्धा" एवं घनश्याम श्रीवास ने भावपूर्ण छत्तीसगढ़ महतारी वंदना की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की। मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में कोरबा महापौर संजू देवी सिंह राजपूत, नगर पालिक निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, पार्षद नरेंद्र देवांगन तथा पद्मश्री सुरेंद्र दुबे की धर्मपत्नी शशि दुबे के साथ साथ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा एवं सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार मंचासीन रहें।
सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ व बैज से आत्मीय अभिनन्दन किया गया। पहुनाई करते हुए आयोग के सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार एवं जिला संयोजक दिलीप अग्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक ताज 'खुमरी' पहनाकर अतिथियों का आत्मीय स्वागत
किया गया। स्वागत में 'जय बूढ़ादेव कर्मा नृत्य दल' तथा 'सैंडी डांस अकादमी' के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गई। नृत्य के माध्यम से संस्कृति संस्कार और पारम्परिकता की झलक देखने को मिला। स्वागत उद्बोधन आयोग के सचिव डॉ.अभिलाषा बेहार ने प्रस्तुत किया। राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ी को संविधान की आठवीं अनुसूची में स्थापित करने के लिए आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है और यह हमारी अस्मिता की लड़ाई है। मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने आयोजन की सफलता पर जिला संयोजक व आयोग को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ी बोली व संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डाला।
समारोह में अंचल के विख्यात साहित्यकार डॉ. गिरिजा शर्मा, डोरेलाल कैवर्त, रामकली कारे एवं संतोष मिरी की प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। कोरबा के वरिष्ठ कवि उमेश अग्रवाल एवं दीप दुर्गवी को उनके अप्रतिम साहित्यिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र,साल,श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पं. मुकुटधर पांडेय के परिवार से हनी तिवारी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर आयोग द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के प्रथम सत्र का सफल संचालन डॉ कृष्ण कुमार चंद्रा ने किया।
द्वितीय सत्र में जीतेन्द्र वर्मा 'खैरझिटिया' के संचालन में "पुरखा के सुरता" चर्चा गोष्ठी संपन्न हुई। इसमें आशा देशमुख एवं आशा आजाद ने पद्मश्री पं. मुकुटधर पांडेय के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, वहीं घनश्याम श्रीवास एवं तिलोत्तमा पांडे ने वरिष्ठ कवि भागवत कश्यप के साहित्यिक अवदान को जीवंत किया।सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, नृत्य,भव्य पुस्तक प्रदर्शनी और विशेष 'सेल्फी स्टैंड' का आकर्षण रहा। हजारों पुस्तकों की प्रदर्शनी ने साहित्यकारों और पाठकों को छत्तीसगढ़ी साहित्य पर गर्व का अनुभव कराया।
तृतीय सत्र में रशीदा बानो मार्कण्डेय के संचालन में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें कोरबा सहित बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती और जांजगीर-नैला से आए लगभग 70,80 कवियों ने अपनी सुमधुर कविताओं से समां बांध दिया। साहित्यकारों और श्रोताओं को मिलाकर 250 से भी अधिक लोगों की गरिमामय उपस्थिति सभागार में रही। संयोजक टीम की ओर से जिला समन्वयक दिलीप अग्रवाल व मुकेश चतुर्वेदी ने राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार सहित पूरी टीम व पधारें अथितिगण व स्रोताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन को सफल बनाने में जिला संयोजक दिलीप अग्रवाल, मुकेश चतुर्वेदी के साथ साथ यूनुस दानियालपुरी, कमलेश यादव, डॉ. कृष्ण कुमार चंद्रा, बलराम राठौर, जीतेन्द्र वर्मा, संतोष मिरी, मनीष मुसाफिर, राधेश्याम साहू, अहिबरन पटेल, शिव साहू, कविता जैन, वीणा मिस्त्री, निर्मला ब्राम्हणी, किरण सोनी, धरम साहू, एकांश साहू, जगदीश श्रीवास, देवेंद्र राजपूत, रामकृष्ण कुमार साहू,अनुसुइया श्रीवास, रशीदा, अर्चना साहू, ज्योति दीवान एवं मुकुटधर साहित्य समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। काव्य पाठ करने वालों में मंगत रवींद्र, पीसी पटेल, अंजना सिंह ठाकुर, संतोषी महंत श्रद्धा, डॉ प्रमोद कुमार आदित्य, रामकली कारे, स्मिता देशपाण्डे, भारती चौरसिया, कौशल्या खुराना, सरस्वती श्रीवास, भुनेश्वर देवांगन नेही, अजयसागर गुप्ता, लाल जी साहू, राकेश खरे, केशव बारिया, रामरतन खांडेकर, आशा मेहर,राकेश खरे, बसंत शाहजीत, वीणा ग्वाल, जमुना देवी गढ़ेवाल, सीमा पाटले, संतोष साहू, यामिनी गिरिधर, पुष्पा सांडिल्य, लखनी साहू, पूजा तिवारी,हिमांशु चतुर्वेदी, आशा आजाद, शशिर कुमार तिवारी, पं. शिवराज शर्मा, डिकेश्वर साहू, लक्षण चंद्रा, सहित और भी कवियों के नाम सम्मिलित हैं।
विशेष:-कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता और पद्मश्री सुरेंद्र दुबे की धर्मपत्नी शशि दुबे सहित दिग्गज विभूतियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पुस्तक विमोचन, साहित्यकार सम्मान और भव्य कवि सम्मेलन से गूंजा पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार।
'पुरखा के सुरता' गोष्ठी में याद किए गए अंचल के पुरोधा साहित्यकार; छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का संकल्प दोहराया गया।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।