नंदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद क्लब ने श्रद्धालुओं को वितरित किया भोग-प्रसाद

चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) सावन के पावन अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के तत्वावधान में आयोजित कावड़ यात्रा में आस्था के साथ सेवा और सामाजिक सहभागिता की सुंदर मिसाल देखने को मिली। छठ घाट, तोरवा से प्रारंभ हुई कावड़ यात्रा नंदेश्वर महादेव मंदिर, सरकंडा पहुंची, जहां कावड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया।

जलाभिषेक के इस पावन अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा कावड़ यात्रियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं सेवा करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

प्रसाद वितरण का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन करना नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देना भी रहा। क्लब ने यह संदेश दिया कि आस्था तब और सार्थक होती है, जब उसके साथ मानव सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना जुड़ती है।

सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक शांति का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना के साथ कावड़ यात्रा में शामिल पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महादेव का अभिषेक कर समाज, प्रदेश और देश में सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमल मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बालबोंदरे, प्रदेश महिला सचिव रिचा खंडेलवाल, प्रदेश संरक्षक प्रभात राय तथा जिला स्तर से सुरेश जांगड़े, धनंजय साहू, प्रद्युम्न सिंह, शिव शंभू, श्रीनाथ एवं कृषिका खंडेलवाल सहित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


“भक्ति में आस्था, सेवा में समर्पण और संगठन में एकता—यही कावड़ यात्रा का संदेश।”