भोलाशंकर रिपोर्टर कुसमुंडा कोरबा

(कोरबा-गेवरा)दीपावली के पावन एवं प्रकाशमय पर्व के अवसर पर सीआईएसएफ इकाई एसईसीएल बिलासपुर के इकाई प्रभारी रघुवीर नरेन, उप महानिरीक्षक (DIG) ने एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल करते हुए ड्यूटी पर तैनात बल सदस्यों के बीच पहुँचकर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

इस अवसर पर उप महानिरीक्षक महोदय स्वयं अन्य अधिकारियों एवं बल सदस्यों के साथ विभिन्न ड्यूटी पोस्टों पर पहुँचे तथा पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे जवानों को मिठाइयाँ खिलाकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी बल सदस्यों एवं उनके परिवारजनों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

ड्यूटी पर तैनात जवानों के बीच पहुँचकर उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करना नेतृत्व की संवेदनशीलता, आत्मीयता और अपने अधीनस्थ बल सदस्यों के प्रति सम्मान एवं अपनत्व की भावना को दर्शाता है।

यह पहल इस बात का संदेश देती है कि सुरक्षा बल के जवान त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर देश और संस्थान की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन ऐसे अवसरों पर वरिष्ठ अधिकारियों का स्नेह और साथ उन्हें परिवार जैसी आत्मीयता का अनुभव कराता है।

उप महानिरीक्षक रघुवीर नरेन की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय एवं अनुकरणीय है। इससे बल सदस्यों का मनोबल बढ़ा तथा संगठन में पारिवारिक भावना, आपसी विश्वास और एकजुटता को और मजबूती मिली।

दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।


जय हिन्द!