चंद्र कुमार निर्णेजक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर)पृथ्वी द्वारा सूर्य की परिक्रमा के दौरान 21 मार्च, 21 जून, 21 सितम्बर एवं 21 दिसंबर की तिथियां विशेष महत्व रखती हैं। 21 मार्च से दिन बड़े होने प्रारंभ होते हैं, इसलिए इसे नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। 21 जून को वर्ष का सबसे बड़ा दिन होने के कारण अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, वहीं 21 दिसंबर को वर्ष की सबसे बड़ी रात्रि होने से विश्व ध्यान दिवस का विशेष महत्व है।

यह जानकारी Sun To Human परिवार, बिलासपुर के साधकों को संबोधित करते हुए श्री ललित अग्रवाल ने दी। उन्होंने शनिमंदिर राजकिशोर नगर, बी.आर. गार्डन बृहस्पति बाजार, उत्सव वाटिका, 36 मॉल के सामने तथा नेचर सिटी बड़ा गार्डन, सकरी में आयोजित साधना केंद्रों पर उपस्थित साधकों को इन महत्वपूर्ण खगोलीय तिथियों के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि साधना का सर्वोत्तम लाभ तब प्राप्त होता है जब उसे उचित समय एवं अनुकूल आध्यात्मिक वातावरण में किया जाए। विशेष रूप से दोनों नवरात्रि तथा दोनों गुप्त नवरात्रि के दौरान जीवित गुरु के सान्निध्य में परम आलय – द इसोटेरिक टेंपल मेडिटेशन लैंड, सेजवानी में की गई साधना अधिक प्रभावी एवं लाभकारी सिद्ध होती है।

श्री अग्रवाल ने साधकों से नियमित योग, ध्यान एवं आत्मचिंतन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही स्वस्थ, संतुलित एवं जागरूक जीवन की आधारशिला है। 

चारों सेंटर में मिलाकर लगभग 111 साधक उपस्थित हुए।