दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा-बालको)लोक शिक्षण संचालनालय, अटल नगर नवा रायपुर के आदेशानुसार आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्कूल शिक्षा विभाग की हॉकी प्रतियोगिता के लिए मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको नगर के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कक्षा 11वीं एवं 12वीं की 19 वर्ष आयु वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में रितेश टंडन, तनिष महिलांगे, इशांत पांडे, संस्कार और लक्ष्मी कायम ने स्थान बनाया है। सभी खिलाड़ी बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों के चयन से ऊर्जा नगरी कोरबा के हॉकी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। विद्यालय परिवार और खेल जगत से जुड़े लोगों ने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी जेके गवेल, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी केआर टंडन, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा जितेंद्र साहू, प्राचार्य मिनीमाता विद्यालय बालको भुजेंद्र सिंह, वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक कृष्णा गढ़वाल, जिलाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ कोरबा देवेंद्र महतो, सचिव सनत कालेलकर, हॉकी कोच गोपाल दास महंत, सचिव कल्याण शिक्षण समिति गिरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष केशव कुर्रे सहित पांचों विकासखंड के क्रीड़ा प्रभारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई।