दिब्येन्दु मृधा संपादक डीएम इंडिया न्यूज़

(कोरबा-बालको) शिव नगर रूमगरा में शिवशक्ति सेवा परिवार द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह सामाजिक समरसता, जनसेवा और संगठनात्मक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया। समारोह में वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के निर्विरोध पार्षद एवं भाजपा नेता नरेंद्र देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं एवं संस्था के पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा कि समाज की उन्नति सेवा, संगठन और संस्कारों के समन्वय से ही संभव है। उन्होंने शिवशक्ति सेवा परिवार द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ युवाओं को सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

समारोह में छत्तीसगढ़ मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, रूमगरा की पार्षद सीमा कंवर तथा भाजपा के वरिष्ठ सदस्य सीताराम राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्था की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।


शिवशक्ति सेवा परिवार के संस्थापक भारतपाल सिंह ने संस्था के उद्देश्यों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर जनसेवा के कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की।


कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा, जनकल्याण, सामाजिक एकता तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सम्माननीय व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मंच से वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।


समारोह के अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने समाजहित एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।


शिव शक्ति सेवा परिवार के संस्थापक- भारतपाल सिंह,अरुण पाल सिंह,भूतपूर्व अध्यक्ष- मुकेश सागर,पूर्वअध्यक्ष- रामनारायण साहू,वर्तमानअध्यक्ष-टेकचंद शुक्ला,प्रमुख सलाहकार-स्व. डॉ कामता प्रसाद साहू (सुपुत्री-द्वितिका साहू)कोषाध्यक्ष -नवल किशोर साहू ,वरिष्ठ सदस्य- रिंकू राठौर,शेरबहादुर,रोशन जयसवाल,उदय राम साहू,हरेंद्र श्रीवास्तव,अमृतलाल साहू,बलराम साहू,शिवनंदन कंवर,कृष्णचंद्र देवांगन,सुरेश श्रीवास,विजय साहू -(सुपुत्र -तनिष्क साहू),शिव पैकरा,सूर्यप्रकाश राठौर,हेमंत साहू,संजीव राठौर,महावीर राठौर,दया शंकर,बीरू तिर्की,चंदन कुशवाहा,

जीवेन्द्र राठौर,ऋषभ यादव,रोहित प्रधान, गरिमामयी उपस्थिति रही.