भोलाशंकर रिपोर्टर कुसमुंडा कोरबा

(कोरबा)शासकीय हाई स्कूल विजयनगर में प्राशा माशा बिंझरा विजयनगर व हाईस्कूल विजयनगर के पालकों व शिक्षक शिक्षिकाओं की मेगा बैठक संपन्न हुई इस बैठक के पूर्व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर उनके देश की आजादी व आजादी पश्चात नवनिर्माण कार्यों को याद किया गया।

प्रधान पाठक सर्वेश सोनी, वरिष्ठ व्याख्याता लीली ग्रेस कुजूर संग जनपद सदस्य भैयाराम कंवर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान, रोजगार सहायक बीर सिंह, पालक गणों में प्रदीप कुमार अनंत, खगेश साहू, सूरजपाल कंवर आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम संचालक सर्वेश सोनी ने त्रैमासिक परीक्षा के परिणाम व सतत अनेकों दिवस से हाई स्कूल विजयनगर के कक्षा नवमी व दसवीं के अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की सूची पढ़कर पालकों व जनप्रतिनिधियों से विद्यालय की उपस्थिति बढ़ाने में सहयोग की अपील की व बताया कि इस वर्ष सत्र 31 मार्च को समाप्त हो रही है व जनगणना व अन्य कारणों से अर्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा पांचवीं, आठवीं व दसवीं की पूरे कोर्स की परीक्षा ली जाएगी जिसके लिए सभी विद्यार्थियों की नवंबर माह में सतत उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।

उन्होंने हाई स्कूल की छात्राओं कुमारी अनुष्का अनंत, कुमारी नेहा वर्मा, कुमारी भूमि साहू को संभागस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी और बताया कि आपदा प्रबंधन प्रणाली हेतु स्वचालित अग्निशमन यंत्र आधारित नवीन वैज्ञानिक सोच प्रस्तुत करने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी भूमि साहू के माडल का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी रायपुर के लिए हुआ है जिसके लिए सभी पालकों, जनप्रतिनिधियों व शिक्षक शिक्षिकाओं के संग विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि से बधाई और शुभकामनाएं दी तथा इस कार्य के लिए प्राचार्य नीलू अवस्थी व मार्गदर्शक शिक्षिकाओ डा अनिता पटेल व अल्का सोनी को साधुवाद दिया गया।

इस वर्ष विद्यालय का बाल आनंद मेला 19 नवंबर को उत्साह पूर्वक मनाने हेतु प्रस्ताव स्वीकार किया गया जिसमें खान पान, नृत्य संगीत आदि के साथ कबाड़ से जुगाड थीम पर आधारित अनेक शुन्य निवेश सामग्री, तथा हस्त शिल्प,हस्तकला की सामग्री का प्रदर्शन किया जावेगा। अध्यक्ष धजाराम चौहान ने अच्छे शिक्षक शिक्षिकाओं व राजनेताओं के कार्यो की प्रेरणा लेने विद्यार्थियों को कहा। पालकों की ओर अनंत व भोजराम ने शाला अध्यापन में बच्चों की कम उपस्थिति पर सभी पालकों से ध्यान देने अपील की।बीर सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी बताकर उनसे प्रेरणा लेने कहा। 

आभार वरिष्ठ व्याख्याता लीली ग्रेस कुजूर ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ व्याख्याता कमल सिंह मरकाम व शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ समस्त विद्यालयीन कर्मचारियों ने योगदान दिया।अंत में हलवा पूरी का स्वल्पाहार पश्चात कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।