बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, तोखन साहू, अरुण साव और अमर अग्रवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
(बिलासपुर) भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल्यों की समृद्ध विरासत वाला देश है। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के विश्वास, उसके मताधिकार और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में निहित है।
डाॅ.वीरेन्द्र कुमार आज दोपहर गांधी चैक से नेहरू चैक तक हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिको एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पद यात्रा करते हुए नेहरू चैक पहुॅचे जहाॅ यह पद यात्रा एक सभा के रूप में परिणत हो गयी।
डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर निर्वाचन आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी के अंतर्गत आने वाली एक स्थापित प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जहां मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण जरूरी है, वहीं प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर देश में लगभग 13 करोड़ नाम हटाए जाने की चर्चा हो रही है, लेकिन इन आंकड़ों को तथ्यों के आधार पर समझना आवश्यक है। उपलब्ध विवरण के अनुसार इनमें स्थानांतरित, अनुपस्थित, मृत घोषित तथा डुप्लीकेट पंजीकरण से संबंधित प्रविष्टियां शामिल हैं। इसलिए प्रत्येक मामले का सत्यापन होना चाहिए और किसी भी पात्र नागरिक को अपना पक्ष रखने तथा नियमानुसार अपील करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत निर्वाचन आयोग को चुनावों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण इसी संवैधानिक व्यवस्था का हिस्सा है। लोकतंत्र में संस्थाओं के निर्णयों पर सवाल उठाना और उनकी समीक्षा करना नागरिकों का अधिकार है, लेकिन असहमति तथ्यों, तर्कों और प्रमाणों पर आधारित होनी चाहिए। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। डॉ. कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकतंत्र के प्रति दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए देश की भाषाई विविधता, स्वतंत्र विचारों और व्यापक संवाद की परंपरा को रेखांकित किया है। भारत का लोकतंत्र इतना सशक्त है कि यहां विभिन्न विचारों, आलोचनाओं और असहमतियों के लिए पर्याप्त स्थान है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए कहा कि मतदाता सूची तैयार करना निर्वाचन आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है और एसआईआर इसी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर समाज में फैल रही भ्रांतियों से लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। मतदाता सूची से नाम हटने मात्र से राशन, पेंशन अथवा पासपोर्ट जैसी सुविधाएं स्वतः समाप्त नहीं हो जातीं। इसी प्रकार फॉर्म-6 के माध्यम से पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। विशेषकर युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक मजबूती का आधार है। हमें ऐसी लोकतांत्रिक संस्कृति विकसित करनी है, जहां सवाल भी हों, जवाबदेही भी हो, असहमति भी विरासत है। संसद, न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता लोकतंत्र की हो और संवैधानिक मर्यादा भी बनी रहे।
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक पात्र नागरिक को उसके मताधिकार के प्रति जागरूक करना, मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना तथा संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास और सम्मान को मजबूत करना हमारा संकल्प है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हारती है तो वोट चोरी का आरोप लगाती है कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र है। कांग्रेस लोकतंत्र खतरे में होने का राग अलापती रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने वाली पार्टी। वह षड़यंत्र कर देश को बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि जब-जब लोकतंत्र खतरे में पड़ता है, तब देश भक्त राष्ट्र भक्त लोग सामने आते है और देश के लोकतंत्र की रक्षा करते है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक समय अम्बेडकर जी को षड़यंत्र कर 15 हजार वोटो से हरा दिया क्योंकि उनके 75 हजार वोट हटा दिये गये थे।
इय अवसर पर उप-मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैला कर देश को कमजोर करने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा वोट चोरी होने का अरोप लगाते रहते है। चुनावों में जनता उन्हें वोट ही नहीं देती तो वोट चोरी कहां से होगा। राहुल झूठे आरोपों से जनता में भ्रम फैलाने का कुत्सित प्रयास करते रहते है लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है, उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि इनको न तो देश से मतलब है और न ही जनता से उन्हें केवल एक ही परिवार की चिंता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। श्री साव ने कहा कि देश के अंदर अराजकता नहीं चलेगी यह देश लोकतांत्रिक देश जहाॅ अराजकता का कोई स्थान नहीं है।
पूर्व मंत्री एवं नगर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि जो कांग्रेस आज लोकतंत्र दुहाई दे रही है वह आपातकाल थोप कर लोकतंत्र की हत्या कर लोगों की स्वतंत्रता को बंधक बना लिया था वह आज लोकतंत्र को खतरे में बता रही है। यह बात चोर मचाये शोर वाली कहावत को चरितार्थ करती है। उन्होंने कहा नक्सलवाद का दंश हमने झेला है। देश में नक्सलवाद को समाप्त करने का श्रेय भी प्रधानमंत्री मोदी जी को जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश चंहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने हर क्षेत्रों में विकास की ओर ध्यान दिया फलस्वरूप आज देश आत्मनिर्भर हो गया। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर अराजकता फैला रही है। भारतीय जनता पार्टी एवं उसके कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी है।
पदयात्रा में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष सहकारी केन्द्रीय बैंक रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, प्रदीप कौशिक, सोमेश तिवारी, एस कुमार मनहर, अमरजीत सिंह दुआ, केके शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय, पेंगन वर्मा, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, अजीत सिंह भोगल, देवेन्द्र कौशिक, रानू सिदार, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, दिनेश राजपूत, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, श्याम सिंह ध्रुव, मो.हनीफ, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, एस श्रीनिवास राव, उमाशंकर कश्यप, लव श्रीवास, बरतोरी, हरीश साहू, दिनेश साहू, नैनलाल साहू, रवि मेहर, विनोद यादव, रामकुमार निर्मलकर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।