(कोरबा) युवाओं को अपनी प्रतिभा और हुनर को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2026-27 के तहत विभिन्न कौशल क्षेत्रों में प्रतिभागियों को अपनी दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्योगों की आवश्यकताओं और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़े विभिन्न कौशल क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
इस प्रतियोगिता में न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है। ITI, पॉलिटेक्निक, कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं स्किल ट्रेनिंग से जुड़े युवा, मान्यता प्राप्त संस्थान या प्रशिक्षण से जुड़े अभ्यर्थी तथा विभिन्न ट्रेड एवं कौशल में रुचि एवं दक्षता रखने वाले युवा इसमें भाग ले सकते हैं। प्रतिभाशाली युवा अपने हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ आगे बढ़ने के अवसर हासिल कर सकते हैं।
63 से अधिक कौशल क्षेत्रों में अवसर
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में 63 कौशल क्षेत्रों में प्रतिभागिता का अवसर है। इनमें IT एवं डिजिटल स्किल्स, इलेक्ट्रिकल, रोबोटिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, सोलर एनर्जी, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, वाटर टेक्नोलॉजी, रिटेल, डिजाइन और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस सहित अनेक आधुनिक एवं रोजगारपरक कौशल शामिल हैं। विशेष रूप से डिजिटल कंस्ट्रक्शन, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, ICT नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री 4.0, मेकाट्रॉनिक्स, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन, वाटर टेक्नोलॉजी, डेंटल प्रोस्थेटिक्स और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन पंजीयन
प्रतिभागियों को अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर से Skill India Digital Hub (SIDH) खोलना होगा। इसके बाद Registration/Login कर India Skills Competition 2026-27 के लिए अपना इच्छित Skill चुनकर आवश्यक जानकारी भरनी होगी। पंजीयन पूरा होने के बाद उसका Confirmation सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
पोस्टर में दी गई जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 तक पंजीयन कर सकते हैं। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र पंजीयन करने की अपील की गई है।
आयु संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
अधिकांश कौशल के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 01 जनवरी 2006 या उसके बाद की होनी चाहिए। वहीं 13 विशिष्ट कौशलों के लिए जन्मतिथि 01 जनवरी 2003 या उसके बाद निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदन करने से पहले अपने संबंधित Skill की आयु पात्रता अवश्य जांच लेना उचित होगा।
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कौशल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही कौशल विकास, बेहतर करियर और उद्योग से जुड़ने के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। प्रतिभागियों के लिए यह प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने और देश के मंच तक पहुंचने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है।
कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा के कौशल विकास शाखा की ओर से जिले के पात्र युवाओं, ITI एवं पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों, कॉलेज विद्यार्थियों तथा Skill Training से जुड़े युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में India Skills Competition 2026-27 में भाग लेने की अपील की गई है।
डीएम इंडिया न्यूज़ वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं द्वारा
प्रस्तुत की गई सामग्री, समाचार, फ़ोटो, वीडियो आदि के लिए हम किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे द्वारा प्रकाशित की गई सामग्री की जिम्मेदारी संबंधित संवाददाता या खबर देने वाले की होगी ।
डीएम इंडिया न्यूज़ और उसके स्वामी, मुद्रक,प्रकाशक, संपादक किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे, और किसी भी विवाद का समाधान केवल कोरबा, छत्तीसगढ़ न्यायालय क्षेत्र में
किया जाएगा। हमारी वेबसाइट का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं तक शिक्षा और जानकारी पहुंचाना है। हम जो सामग्री प्रकाशित करते हैं (जैसे टेक्स्ट,फ़ोटो, वीडियो, लिंक आदि), वह पहले से इंटरनेट पर उपलब्ध हो सकती है।
हमारा उद्देश्य केवल उपयोगकर्ताओं तक जानकारी पहुंचाना है। हम
DMCA के नियमों का पालन करते हैं। यदि किसी उपयोगकर्ता को लगता है कि उनकी कॉपीराइट सामग्री हमारी वेबसाइट पर पाई गई है, तो वे हमसे संपर्क करके इसे आसानी से हटवा सकते हैं।