चंद्र कुमार निर्णेजक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर)SECL के विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष 2022-23 में हुए समझौते के तहत प्रशिक्षण प्राप्त ITI अप्रेंटिस साथियों ने प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद रोजगार एवं नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने की मांग को लेकर SECL प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा है। अप्रेंटिस साथियों ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है।


ज्ञापन में कहा गया है कि बड़ी संख्या में युवाओं ने SECL के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित अवधि का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके बावजूद प्रशिक्षण के बाद उन्हें रोजगार का अपेक्षित अवसर नहीं मिल पा रहा है। अप्रेंटिस साथियों ने वर्ष 2022-23 में हुए समझौते एवं संबंधित दिशा-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की मांग की है।


प्रमुख मांगों में प्रशिक्षित ITI अप्रेंटिस युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना, नियमित भर्ती प्रक्रिया में उनकी योग्यता एवं प्रशिक्षण के आधार पर उचित प्राथमिकता देना तथा अप्रेंटिस साथियों के लिए अवसर एवं प्राथमिकता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना शामिल है।


अप्रेंटिस साथियों ने ज्ञापन के माध्यम से SECL प्रबंधन से 17 अगस्त 2026 तक उनकी मांगों पर ठोस एवं सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयसीमा तक समाधान नहीं हुआ तो 18 अगस्त 2026 से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।


अप्रेंटिस साथियों ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार का उचित अवसर दिलाना है। उन्होंने प्रबंधन से हड़ताल की स्थिति उत्पन्न होने से पहले आवश्यक आदेश जारी कर समस्या का समाधान करने की अपील की है।