चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर)छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने पंडित जितेंद्र कुमार शर्मा (पिंटू शर्मा) को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसान कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव , पंडित जितेंद्र कुमार शर्मा, (पिंटू शर्मा) ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए। एवं अपनी राजनीतिक यात्रा का श्रेय देते हुए अपने, आदर्श मार्गदर्शक एवं राजनीतिक गुरु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक तथा बेलतरा विधानसभा (बिलासपुर )के लोकप्रिय नेता त्रिलोक श्रीवास के प्रति विशेष कृतज्ञता प्रकट किया और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा ।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में किसानों के हित में निरंतर कार्य करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं, किसान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि, पंडित जितेंद्र कुमार शर्मा (पिंटू शर्मा) के नेतृत्व एवं सक्रियता से किसान कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाया जाएगा।