देवेन्द्र कुमार खूंटे रिपोर्टर कोरबा

(कोरबा)असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा शहर के पुराना बस स्टैंड एवं श्री राम दरबार में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम का पूजन किया।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य, धर्म, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा जीवन से बुराइयों को दूर करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्श और उनके जीवन-मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

उन्होंने प्रदेश एवं कोरबा की जनता की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।