चंद्र कुमार निणे॔जक जिला ब्यूरो चीफ बिलासपुर

(बिलासपुर) तखतपुर।क्षेत्र के बेलपान अंतर्गत ग्राम काठमुड़ा में 10 नवंबर, मंगलवार को रात्रि 8 बजे भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायिका कनक साहू अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित होकर मधुर गीतों एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगे।


इस धार्मिक आयोजन का आयोजन नवयुवक लक्ष्मी समिति काठमुड़ा एवं तखतपुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूरज रजक के नेतृत्व में करवाया जा रहा है।


कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों द्वारा सभी क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जगराता कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।


भक्ति, संगीत और माता रानी के जयकारों से गूंजेगा ग्राम काठमुड़ा।