धनेश देवांगन बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

(कोरबा-कटघोरा)तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा, जिला कोरबा के तत्वावधान में मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को बीकन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल ढेलवाडीह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और विधिक सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी अपर सत्र न्यायाधीश मधु तिवारी एवं द्वितीय श्रेणी अपर सत्र न्यायाधीश हेमन्त कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को सरल भाषा में कानून के महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या अन्याय की स्थिति में उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी।


न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान बच्चों ने कानूनी विषयों से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका न्यायाधीशों ने सरलता से समाधान किया।


इस अवसर पर बीकन स्कूल की प्राचार्या मीना शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एस.पी. सोना, प्रेरणा तिवारी, सृष्टि देवांगन, राजेश राठौर, दिलबोध महंत, बसंती ठाकुर, जी. कैवर्त, सीता पटेल, निशा राठौर, प्रमिला कँवर, कुसुम मसीह, राधिका कँवर और सुषमा साहू की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा का आभार व्यक्त किया।