आशीष कुमार साहू रिपोर्टर मस्तूरी बिलासपुर

(बिलासपुर-मस्तूरी)पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। मस्तूरी एवं आसपास के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासकीय महाविद्यालय मस्तूरी में विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहाँ प्रवेश से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर तथा विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस सत्र में जूलॉजी, बॉटनी सहित अनेक विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। पात्र विद्यार्थियों को शासन के नियमानुसार छात्रवृत्ति का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को एनसीसी में प्रवेश का अवसर भी उपलब्ध रहेगा।

प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए शासकीय महाविद्यालय मस्तूरी स्थित विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर उपलब्ध होगा।