अमर भारद्वाज सहस्टेट हेड छत्तीसगढ़ डीएम इंडिया न्यूज

(कोरबा-बांकीमोंगरा) मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में सेवा मित्र 24 के सदस्यों द्वारा 12 सितंबर को अरदा चौक, बांकीमोंगरा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं यातायात जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चले शिविर में सेवाभावी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

आयोजक समाजसेवी एवं सेवा मित्र 24 के सदस्य राज दीवान ने बताया कि शिविर का उद्देश्य सिकलिंग, थैलेसीमिया एवं ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए जरूरत के समय निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराना था। शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क रक्त समूह एवं हीमोग्लोबिन जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व के साथ लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में SJR फाउंडेशन कटघोरा ब्लड बैंक का सहयोग रहा। आयोजन में डीडी दीवान, राम किशोर राव, रवि पांडेय, सुदाम खुटिया, केडी बघेल, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, आशीष कुमार, शुभम आदिल सहित सेवा मित्र 24 के कार्यकर्ताओं एवं सेवाभावी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने कहा कि समाजहित में ऐसे सेवा कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।